धमतरी। होली के पावन पर्व के अवसर पर लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद एवं नगर निगम धमतरी के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की सभापति हिमानी भगवत साहू जी द्वारा नगर निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा जी को रंग लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों एवं समस्त कर्मचारियों को भी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और खुशियों के नए रंग भर दे।






