हमारी पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पहचान है मंडई -:पं. राजेश शर्मा

ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ शक्तियों द्वारा आयोजन सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए है शुभ संकेत-:राजु सिन्हा शंकरदाह मे 12 वर्ष बाद हुए मंडई में, उमड़ी भारी भीड़ धमतरी-; हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचानो में महत्वपूर्ण स्थान स्थानीय परंपरा,मान्यता एवं संस्कृति में समाहित गांव-गांव में होने वाले मंडई का उत्सव है। जिसमें विभिन्न ग्रामों तथा गांव से संबंधित रिश्ते नातेदार संबंधियों का आपस में मिलना जुलना ही इसका पुनीत उद्देश्य होता है उक्त बातें ग्राम शंकरदाह मे लगभग 12 वर्ष बाद आयोजित मंडई मेला महोत्सव का शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा ने कही वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मंडई मेला मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि धार्मिक रूप से गांव के देवी देवताओं के प्रति आस्था एवं श्रद्धा का समर्पण करते हुए सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का एक अनुष्ठान है। वही भाजपा नेता तथा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंन्हा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन को आयोजित करने का माध्यम अब मातृ शक्तियों के द्वारा किए जाने को सार्वजनिक जीवन का शुभ संकेत बताया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच रमी गौतम ,अशोक साहू, मुरली ध्रुव ,लेखराम साहू , दिलेश्वरी साहू, सीता ध्रुव, दुलारू राम, कालीबाई, हेमंत साहू, रामकृष्ण ध्रुव ,संतोष नेताम, अश्वनी सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, राखी सिन्हा, नम्मू साहू, यशवंत देवदास, मानिक सिन्हा, गीताराम ,दुकालू साहू एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपा निषाद द्वारा किया गया।

Recent Posts