धमतरी-: वर्तमान समय में सनातन धर्म के समक्ष विधर्मियों के द्वारा जो चुनौती उत्पन्न की जा रही है उसका सामना करने के लिए हथियार के रूप में सिर्फ हमारे धर्मशास्त्र ही उपयोगी साबित हो सकते हैं इसके लिए धार्मिक आयोजन चाहे वह राम कथा हो, या शिव महापुराण,या फिर श्रीमद् भागवत गीता ही सार्थक एवं सशक्त माध्यम बन सकते हैं इसके लिए मातृ शक्तियों के द्वारा किया जा रहा है यह आयोजन धार्मिक क्रांति ला सकती है उक्त बातें बनियापारा वार्ड में आयोजित शिव महापुराण कथा में धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा कही गई, मंच से उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि धर्म की हमारी नगरी की सार्थकता निरंतर हो रहे धार्मिक आयोजन के माध्यम से मजबूत होकर आगे बढ़ रही है इसके लिए उन्होंने आयोजक समिति को धन्यवाद दिया। गौरतलब हैं कि शिव शक्ति महिला मंडल के आयोजन में संत कामता प्रसाद शरण, सिर किट्टी वाले व्यासपीठ से भगवान शंकर एवं माता पार्वती के पौराणिक दिव्य कथाओं का रसपान कराया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति को समाहित करते हुए मंत्र मुग्ध कर देने वाली अनेक भजनों की प्रस्तुति उपस्थित जनों को भाव विभोर कर घूमने के लिए मजबूर कर देती है। उक्त अवसर पर वार्ड के पार्षद पिंटू यादव, कुलेश सोनी, सरिता यादव, विद्या शंकर दीवान, अशोक मिश्रा,बबला पटेल, घनाराम सोनी,बिल्लु महराज,दीनू सोनी, पप्पू सोनी सहित शिव शक्ति महिला मानस मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







