एसपी धमतरी के निर्देश पर नशे के विरुद्ध सख्त अभियान,अवैध शराब बिक्री एवं शराब सेवन के संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर कड़ी कार्यवाही

धमतरी पुलिस की दोहरी कार्यवाहीः कचना में अवैध शराब जप्त, कुरूद में चखना ठेलों पर सख्त शिकंजा चौकी बिरेझर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल एसपी धमतरी के निर्देशानुसार धमतरी जिले में नशे के विरुद्ध निरंतर एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन (चिट्टा) सहित मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।अवैध शराब बिक्री पर चौकी बिरेझर ने की कार्यवाही – इसी तारतम्य में चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कचना स्थित कश्यप ढाबा एवं रेस्टोरेंट के अहाता में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु संग्रहित की गई है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा जाना पाया गया।आरोपी के कब्जे से- देशी मसाला शराब – 26 पौवा (कीमत 2,600/-रूपये ) गोल्डन गोवा – 08 पौवा (कीमत 960/-रूपये) कुल जुमला कीमत 3,560/- रूपये की शराब जप्त की गई। उक्त संबंध में चौकी बिरेझर में अप.क्र. 343/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपी का विवरण: रविशंकर कश्यप, पिता – गन्नालाल, उम्र – 49 वर्ष निवासी – विन्ध्यवासिनी वार्ड, धमतरी वर्तमान पता – ग्राम कचना, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) थाना कुरूद द्वारा चखना ठेलों पर कार्यवाही इसी क्रम में थाना कुरूद क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड नहर पार, कुरूद में तीन अलग-अलग चखना ठेलों पर दबिश देकर, लोगों को शराब पीने के साधन उपलब्ध कराते हुए तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपीगण का विवरण: श्रवण यादव, पिता – बिजुल यादव, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – संजय नगर, कुरूद लक्ष्मण देवांगन, पिता – राधेश्याम, उम्र – 28 वर्ष, निवासी – संजय नगर, कुरूद नेमीचंद साहू, पिता – मोतीराम साहू, उम्र – 47 वर्ष, निवासी – शांति नगर, कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे से दूर रहें एवं अवैध मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। धमतरी पुलिस – नशे के खिलाफ सख्त, समाज की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग