कांग्रेस के कार्यकाल मे नगर निगम में कितने घोटाले हुए, यह किसी से छिपा नहीं: मेघराज ठाकुर

धमतरी।बीजेपी पार्षद मेघराज ठाकुर ने निगम कार्यालय के सामने कांग्रेस के सात दिवसीय धरना प्रदर्शन पर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तथ्यहीन बातों को लेकर अनाप शनाप नारे लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे। कांग्रेस के कार्यकाल में नगर निगम में कितने घोटाले हुए, यह किसी से छिपा नहीं है। अगर इसकी जांच कराई जाए तो कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस केवल नारों और झूठे आरोपों की राजनीति करती रही है, जबकि खुद के शासनकाल में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और कमीशनखोरी का निगम में बोलबाला था, जिसके कारण जनता ने उन्हें नगरीय सत्ता से बेदखल कर दिया।आज वही कांग्रेस नैतिकता की बात कर रही है, जो जनता के साथ पांच साल तक धोखा करती रही।उन्होंने आगे कहा कि महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम का बीते आठ माह का कार्यकाल बेमिसाल और पूरी तरह बेदाग रहा है। इस अल्प अवधि में निगम ने विकास कार्यों को नई गति दी है। पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है। मेघराज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने पहले ही नकार दिया है और अब नगर निगम में हो रहे तेज, ईमानदार और ऐतिहासिक विकास कार्य कांग्रेस को और असहज कर रहे हैं। भाजपा का हर पार्षद और पूरा निगम जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस चाहे जितना भी शोर मचा ले, सच्चाई और विकास की हमेश जीत होगी।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर