श्रेया घोषाल ने गाया ‘जन गण मन…’, महिला विश्व कप के इस अद्भुत वीडियो को जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए!

रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया भारत का राष्ट्रगान न हमारे देश के सभी राज्यों के भूगोल बताता है, बल्कि इसका हर एक शब्द हमारे दिल के आर-पार होकर गुजरता है। इस राष्ट्रगान को सबसे पहले रवींद्रनाथ टैगोर की भतीजी सरला देवी चौधरानी ने गाया था।

इसके बाद आपने बहुत लोगों की आवाज में राष्ट्रगान को सुना होगा। लेकिन जब वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की ओपनिंग में इंडियन प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया, तो स्टेडियम का पूरा माहौल ही बदल गया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

श्रेया घोषाल की आवाज में राष्ट्रगान

'सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए'

वीडियो पर कई लोगों ने सिंगर श्रेया घोषाल की तारीफ करते हुए कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रेया घोषाल को राष्ट्रगान गाते हुए सुना तो ऐसा लगा राष्ट्रगान को नया जन्म दे दिया।’ दूसरे ने कहा, ‘इनके गले में तो साक्षात सरस्वती वास करती हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘इनकी आवाज में राष्ट्रगान सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। वाकई में क्या खूबसूरत आवाज है।’

ब्युरो रिपोर्ट

Recent Posts