दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो ट्रेवलर बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मारी, 4 की मौत; 7 घायल

कोटा ग्रामीण के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें इंदौर से करौली जा रही बस ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात-आठ यात्री घायल हो गए।
कोटाः कोटा ग्रामीण के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र पर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आज रविवार सुबह 5 बजे के लगभग इंदौर से करौली जा रही टेंपो ट्रेवलर बस आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी।

थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि इस हादसे में बस सवार 4 जनों की मौत हो गई। 7-8 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग राजस्थान के करौली के रहने वाले। इंदौर कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे, और तभी सड़क हादसा चंबल पुल के पास हुआ।

हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत

घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे बूढ़ादीत थाने के थानाधिकारी रघुवीर सिंह हाड़ा ने बताया कि दो वाहनों में भिड़ंत का मामला है, लेकिन मौके पर एक वाहन मौजूद नहीं था। इस हादसे में टेंपो ट्रेवलर बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बृजेश को देईखेड़ा अस्पताल से कोटा रेफर किया गया, जहां रास्ते में दम तोड़ दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट 

 

Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।