प्रीतेश गांधी ने मतदाता पुनरीक्षण की वास्तविकता से लक्ष्मण पहलवान व प्रबुद्ध जनों को कराया अवगत

धमतरी-: मतदाता सूची के गहन पुनर निरीक्षण का देश व्यापी महत्वपूर्ण अभियान चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा है जिसके संबंध में फैलाई जा रहा है भ्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं को आम जनता सहित समाज के प्रबुद्ध जन सहित नाम चिन हस्तियां तक पहुंच कर इसकी वास्तविकता से अवगत कराने का आह्वान किया है इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं मां की बात के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित खेल के क्षेत्र की महत्वपूर्ण हस्ती लक्ष्मण पहलवान सहित समाजिक विशिष्ट जनों से मिलकर वास्तविकता से अवगत कराते हुए गांधी ने कहा है कि जिन लोगों का नाम दो क्षेत्रों के मतदाता सूची में अंकित है, वहीं दूसरी और जो लोग मृत्यु हो गए हैं किसी कारण में उनका नाम नहीं काटा गया है तथा जिन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है ऐसे लोगों के नाम राष्ट्रहित में लोकतंत्र की मजबूती के लिए विलुप्त किया जाना आवश्यक है जिसके लिए ही एस आई आर की प्रमाणित आवश्यकता है और यही वर्तमान समय में राष्ट्र की एकता अखंडता परस्पर एकजुटता को मजबूत करेगी।

Recent Posts