अरुण सार्वा की पहल से बदली मसान डबरा की तस्वीर 34 कमार परिवारों को मिला पक्का आशियाना

कच्चे मकानों से निकलकर पक्के घरों में पहुंचे परिवार, आवास निर्माण के बाद अब पूरी बस्ती को सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी बनाने की दिशा में प्रयास

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने गुरुवार को इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मसान डबरा (सांकरा) में 34 कमार परिवारों के लिए किए गए आवास निर्माण और कॉलोनी के विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरी विकासखंड के इस गांव में कभी कच्चे मकानों और टपकती छतों के बीच रहने वाले 34 कमार परिवारों के लिए अब पक्के आवास तैयार हो चुके हैं और सभी परिवार नए घरों में शिफ्ट हो चुके हैं। उनकी पहल और दूरदर्शी सोच से शुरू हुई यह योजना अब एक व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित हो रही है।आवास निर्माण से साकार हुआ 34 परिवारों का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीएम जनमन (PM-JANMAN) योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के 34 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। अरुण सार्वा ने आवास निर्माण को केवल सरकारी योजना का क्रियान्वयन न मानकर परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव का माध्यम बनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसे परिवारों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।34 मकानों से आगे बढ़कर आदर्श कॉलोनी बनाने की सोच अरुण सार्वा की परिकल्पना केवल 34 पक्के मकान बनवाने तक सीमित नहीं रही। परिवारों के नए घरों में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने पूरे परिसर को सुरक्षित और सुविधायुक्त कॉलोनी के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया। इसके तहत सीसी रोड पेवर ब्लॉक चारों ओर फेंसिंग दो मुख्य प्रवेश द्वार पेयजल बिजली प्रकाश और जल निकासी जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। परिसर में गार्डन मंदिर सामुदायिक भवन और बच्चों के खेल क्षेत्र की व्यवस्था भी योजना में शामिल है।विकास के साथ सम्मानजनक जीवन का उद्देश्य एक सामान्य कृषक से आधुनिक कृषक और फिर जनप्रतिनिधि तक का सफर तय करने वाले अरुण सार्वा का मानना है कि विकास का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उनका कहना है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और शासन का एक-एक पैसा सही उद्देश्य के लिए खर्च हो। मसान डबरा में 34 परिवारों का नए घरों में बसना इस पहल का महत्वपूर्ण परिणाम है। अब कॉलोनी में सामुदायिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है ताकि इन परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ बेहतर वातावरण, सामाजिक सहभागिता और सुविधाजनक जीवन मिल सके।

Recent Posts