धमतरी पुलिस का जुआरियों पर कड़ा प्रहार: नगरी में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 जुआरी गिरफ्तार

स्ट्रीट लाइट की रोशनी में चल रहा था जुए का खेल खड़खड़िया एवं 52 पत्ती कांट जुआ खेलते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार11 आरोपियों से 8,455/- रुपये नगद, ताशपत्ती, खड़खड़िया गोटी एवं जुआ खेलने की अन्य सामग्री जब्त पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।पहली कार्यवाही – ग्राम छिपली में खड़खड़िया जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार थाना नगरी पुलिस द्वारा ग्राम छिपली कॉलेज चौक के पास बस्ती में स्ट्रीट लाइट के नीचे खड़खड़िया गोटी एवं हुकुम, ईंट, चिड़ी, पान के चिन्ह अंकित पंपलेट के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से 06 नग खड़खड़िया गोटी, एक नीले रंग की टोकरी, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री एवं 7,220/- रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता:(01) आसकरण बोरझरिया पिता हरिराम, उम्र 44 वर्ष।(02) शांतनु कुमार पिता चेतन निषाद, उम्र 37 वर्ष।(03) सुरेंद्र कुमार पिता स्व. दशरथ निषाद, उम्र 28 वर्ष।(04) रुस्तम नवरंग पिता डोमार सिंह नवरंग, उम्र 26 वर्ष।सभी निवासी ग्राम छिपली, थाना नगरी जिला धमतरी।दूसरी कार्यवाही नगरी डिहीपारा में 52 पत्ती कांट जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार थाना नगरी पुलिस द्वारा डिहीपारा रंगमंच के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर कांट नामक जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 पत्ती ताश, बिछाने में प्रयुक्त प्लास्टिक बोरी एवं 1,235/- रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 81/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता:(01) प्रदीप साहू पिता किशोर कुमार, उम्र 22 वर्ष।(02) पुरंजय सोन पिता रामभूवन, उम्र 28 वर्ष।(03) अरुण सोनी पिता बहुर राम उम्र 52 वर्ष।(04) तुलसीनारायण यादव पिता गंगाराम यादव, उम्र 28 वर्ष।(05) गितेश साहू पिता अमृतलाल, उम्र 28 वर्ष।(06) धनराज यादव पिता गणेश यादव, उम्र 28 वर्ष।(07) तरुण सोनी पिता महेंद्र सोनी, उम्र 32 वर्ष।सभी निवासी नगरी वार्ड क्रमांक 01, थाना नगरी, जिला धमतरी।समग्र कार्यवाही का विवरण:कुल गिरफ्तार आरोपी – 11- जब्त नगद राशि – 8,455/- रुपये- खड़खड़िया गोटी – 06 नग- ताशपत्ती – 52 नग-अन्य सामग्री – प्लास्टिक पंपलेट, टोकरी एवं बोरी।धमतरी पुलिस द्वारा जुआ सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने धमतरी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Recent Posts