रुद्री में आवासीय मकान और व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माण, हाउसिंग बोर्ड की री-डेवलपमेंट परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार, 82 स्वतंत्र मकानों और 40 दुकानों के निर्माण से आवास, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावाधमतरी/ धमतरी जिले के रुद्री क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट बैठक में रुद्री स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की री-डेवलपमेंट परियोजना को मंजूरी मिलने पर धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी,राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी,प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस निर्णय को धमतरी जिले के विकास, नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। रुद्री में हाउसिंग बोर्ड की री-डेवलपमेंट परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलना इसी विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी,राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी,प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का भी विशेष आभार व्यक्त किया।82 स्वतंत्र मकान और 40 व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माणप्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत रुद्री क्षेत्र में 82 स्वतंत्र आवासीय मकानों एवं 40 व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया जाना है। इससे क्षेत्र में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। दुकानों के निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को व्यवसाय के अवसर उपलब्ध होने तथा नए रोजगार सृजित होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान भी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित होंगे।महापौर ने कहा कि किसी भी शहर का विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं होता, बल्कि नागरिकों को बेहतर आवास, व्यवस्थित बाजार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रुद्री की यह परियोजना इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास में उपयोगी साबित होगी।धमतरी के विकास को मिलेगी नई दिशा महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी शहर और आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिल रही है। रुद्री में प्रस्तावित री-डेवलपमेंट परियोजना से भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं को विकसित करने और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी,राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी,प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले को विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। महापौर ने इस परियोजना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर प्रदेश सरकार का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

 

 

 

Recent Posts