टी.बी.मुक्त समाज हेतु बनिया पारा में लगा निशुल्क आरोग्य शिविर

पार्षद पिन्टू यादव ने शुभारंभ करते हुए कहा स्वास्थ्य से बड़ा कोई नहीं है सेवाधमतरी-: छह रोग नियंत्रण के तहत समाज को इस बीमारी से मुक्त करने हेतु निशुल्क आयुष्मान आरोग्य, जांच एवं परामर्श शिविर बनियापारा वार्ड में सेंचुरी गार्डन के पास सामुदायिक भवन में लगाया गया। जिसका शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ नगर निगम के खाद्य विभाग अध्यक्ष एवं वार्ड के पार्षद पिंटू यादव द्वारा करते हुए कहा गया कि समाज के अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य के क्षेत्र का विस्तार कर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क समुचित उपचार प्रदान करने की दृष्टिकोण से केंद्र सरकार के द्वारा चलाया गया टी.बी. मुक्त भारत अभियान आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध साबित हो रहा है श्री यादव ने आगे कहा कि जनता के हित में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। वही शिविर के प्रभारी एन.एम. उर्वशी साहू ने बताया कि शहर के 40 वार्डों में लगाई जा रहे हैं इस शिविर में औसतन लगभग 80 से 100 मेरी का परीक्षण किया जा रहा है जिसमें तीन से पांच लोग क्षय रोग से ग्रसित हैं विशेष कर इस अभियान में 60 वर्ष से अधिक तथा बीपी एवं शुगर के मरीजों को चिन्हित कर शिविर का लाभ दिया जा रहा है।जिन्हें निशुल्क उपचार सहित निःशुल्क एक्स-रे व दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान का थीम ही है कि टीबी हारेगा -भारत जीतेगा उक्त शिविर में शासकीय अस्पताल से ईश्वर सोनकर,रूपेश कुमार सोनवानी, कैलाश साहू, तुलेश्वर कश्यप, सहित मितानिन ममता सोनी तथा लक्ष्मी शांडिल्य अपनी सेवा एवं सहयोग दे रहे हैं।

Recent Posts