“राजाराव पठार में आदिवासी संग्रहालय बने, राकेश यादव ने मंत्री से की मांग”

राजाराव पठार में आदिवासी संग्रहालय के लिए 10 करोड़ की मांग
राकेश कुमार यादव ने मंत्री राम विचार नेताम से भेंट कर सौंपा मांग पत्र

बालोद :- राजाराव पठार करेंझर, तहसील गुरूर में आदिवासी संग्रहालय एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग को लेकर राकेश कुमार यादव, जनसेवक संजारी बालोद-59, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम से भेंट की।


इस दौरान यादव ने मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि राजाराव पठार एक ऐतिहासिक वीरभूमि एवं देवस्थान है, जहां बाबा राजाराव के प्रति बालोद, धमतरी एवं कांकेर जिले के लाखों आदिवासी परिवारों की गहरी आस्था है। यहां प्रतिवर्ष शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर वीर मेला आयोजित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वीर मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा राजाराव पठार में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना की मांग रखी गई है। क्षेत्र की जनभावनाओं को देखते हुए उन्होंने आदिवासी संग्रहालय एवं संबंधित निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह मंत्री नेताम से किया।


यादव ने कहा कि संग्रहालय के निर्माण से क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, परंपरा, इतिहास और वीर गाथाओं को संरक्षित करने के साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराने में मदद मिलेगी।

Recent Posts