
वाड्रफनगर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित मिशन स्कूल परिसर में स्वर्गीय जोसेफ बिंज मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन में खेल का रोमांच देखने को मिला।कार्यक्रम में रामवृक्ष जगते ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच पर उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।रामवृक्ष जगते क्षेत्र के वरिष्ठ और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों में शुमार किए जाते हैं। वे लगातार क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं और जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन और सम्मान मिलता रहा है।फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन ने स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच दिया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, वहीं दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।






