धमतरी-: विश्व तैलिक दिवस पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने संपूर्ण साहू समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अपने स्वयं के कठोर मेहनत, आपसी प्रेम, भाईचारा के बल पर आज समाज में सफलता के नित्य नए आयाम करने वाले साहू समाज के पीछे पुरुषार्थ चलता है यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि इस समाज के अंग के रूप में भारत देश ही नहीं बल्कि विश्व पटेल पर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करते हुए मां भारती के मान सम्मान एवं भारत माता की सेवा के लिए अपने को समर्पित किए हैं।







