गणपति स्थापना व तीज व्रत की मंगलकामना के साथ सभी की खुशहाली, सुख शांति, समृद्धि हेतु निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने कि प्रार्थना

समाज में सर्वत्र भाईचारा, अपनापन,के साथ सबके होंठों में हंसी, चेहरे पर खुशी,दिल में सकुन, जीवन में हो प्रगति यही है कामना -: विजय मोटवानी धमतरी-: प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना का महापर्व गणेश चतुर्थी सहित छत्तीसगढ़ की परंपरा ,संस्कृति तथा मान्यताओं में समाहित माताओं एवं बहनों का अपने सुहाग की सलामती तथा पतिव्रता धर्म के पवित्रता से निर्वहन का महापर्व तीज की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने सुख ,शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा है कि एक जनप्रतिनिधि को समाज मान, सम्मान तथा पहचान देता है और उसका पवित्र धर्म एवं कर्तव्य है कि उनके जीवन के तीज -त्यौहार मे वहां अपने आप को संयोजित करने का निर्वहन करे, वर्ष के दोनों ही पवित्र पर्व पर मैं भगवान गणेश से प्रार्थना करता हूं कि सभी की जीवन में खुशहाली हो होठों में हंसी हो, चेहरे पर खुशी हो, जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता उनके कदम चूमते हुए सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर हो यही मेरी दुआ, प्रार्थना के साथ समाज के सभी के लिए मंगल कामना है।

Recent Posts