संत रविदास जी के संदेश से ही समाज में समरसता एवं सद्भावना की भावना का होगा जागरण : प्रीतेश गांधीआपसी प्रेम, भाईचारा एवं समानता का भाव सीखाता है संतों का संदेश-: राजेंद्र शर्मा सच्चे एवं प्रमाणित समाज सुधारक थे संत रविदास-: नेहरू निषाद समाज में संत,सैनिक, सदाचार का रक्षक है भाजपा-: दयाराम साहू संत रविदास के विचारों से ही विकसित भारत की अवधारणा होगी पूरी -:धन्नु जांगड़े धमतरी। संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी जन्मभूमि एवं कर्मस्थली से पूरे देशभर में कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में भोथली मंडल से कलश यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने डोंगेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर किया।इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा कि आज समाज के सामने विघटनकारी तत्वों द्वारा विषमता सहित अनेक विकृतियों को चुनौती के रूप में खड़ा किया जा रहा है। इन सभी समस्याओं का समग्र समाधान संत रविदास के सामाजिक समरसता एवं सद्भावना के संदेश में समाहित है। उनके संदेश को आत्मसात कर आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत रविदास की जयंती पर पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ कलश यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे समाज को आगे आकर इसमें अपनी सहभागिता प्रदान करनी चाहिए। पूर्व सभापति नगर निगम राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कलश यात्रा में सहभागिता कर संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद,पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, फेडरेशन के पूर्व डायरेक्टर दयाराम साहू,यात्रा प्रभारी धनु जांगड़े, पार्षद पिंटू यादव, मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपचंद साहू,मंडल प्रभारी राजू सिन्हा, महामंत्री निरंजन साहू, देव कुमार साहू, प्यारे लाल यदु एवं चेतन साहू ,जयप्रकाश साहू, रोशन साहू , उधो निषाद ,ढालू राम साहू, मंजू यादव , कुसुम साहू , रामप्यारी , राधिका साहू उपस्थित रहे।







