समाचार पत्रों में भ्रामक जानकारी से सिंधी समाज आहत भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। नगर hनिगम धमतरी के भवन अनुज्ञा विभाग को लेकर सामने आ रहे कथित आरोपों के hबाद अब मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी गरमाता दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों द्वारा नोटिस के नाम पर भवन अनुज्ञा विभाग में कथित रूप से आरोप से नाराजगी जताई है। समाज का कहना है कि नगर निगम में चल रहे राजनीतिक विषयों को सामाजिक रंग देकर प्रस्तुत किए जाने से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।इसी मामले को लेकर पूज्य पंचायत सिंधी समाज, धमतरी के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले में उचित कार्रवाई तथा वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग की।ज्ञापन में समाज की ओर से कहा गया है कि पिछले 12-15 दिनों से समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में नगर पालिक निगम धमतरी में चल रहे कुछ राजनीतिक मुद्दों को सामाजिक रंग दिया जा रहा है। समाज का कहना है कि निगम से जुड़े विषय मूल रूप से राजनीतिक एवं प्रशासनिक विषय हैं, लेकिन उन्हें समाज से जोड़कर प्रस्तुत किए जाने से भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है।समाज ने जिला भाजपा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस प्रकार की परिस्थितियों को जल्द समाप्त किया जाए तथा समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित अथवा प्रसारित हो रहे भ्रामक समाचारों का संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण लिया जाए, ताकि शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे और आपसी सद्भावना कायम रहे।सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज किसी भी गलत आरोप अथवा भ्रामक प्रचार का समर्थन नहीं करता। यदि किसी विभाग में अनियमितता या अवैध वसूली की शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन बिना तथ्य के किसी समाज को इससे जोड़ना उचित नहीं है।समाज ने स्पष्ट किया कि वह शहर में शांति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के पक्ष में है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार के आरोपों और भ्रामक प्रचार का सिलसिला जारी रहा तथा स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो समाज शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य हो सकता है।ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस से पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित पहल करने की मांग की। अब इस मामले में भाजपा संगठन और नगर निगम स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Recent Posts