धमतरी पूर्व शहर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला कॉंग्रेस के महामंत्री और नगर निगम धमतरी के तीन बार के पार्षद जिनकी पहचान कर्मठ और जोशीले विपक्षी पार्षद के रूप में शहर में पहचान है नगर निगम की माली हालात को देखते हुए लाल ने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाएं जनता को नहीं मिल रहा है हर वार्ड की जनता में आक्रोश है जो आने वाले समय में जमकर गुब्बारे की तरह फूटने वाला है भाजपा के कथनी और करनी में अन्तर है जो वादा करके ये लोग शासन में बैठते है उसके बाद ये जनता के कार्यो को लेकर गम्भीर दिखाई नहीं देते है चाहे हम पट्टा की बात करे या लोगों की आवास की बात करे सभी कार्यो में निगम की भाजपा सरकार फेल है निगम में कर्मचरियों को समय से वेतन तक नहीं दे पा रहे इनकी चरमराई व्यवस्था वार्डों में राशि जो हिसाब से आना चाहिए वो भी नहीं आ रहा है ये भाजपाई आपस में ही खींचतान कर रहे है जिनका खमियाजा शहर भूगत रहा कमिश्नर के नहीं बैठने से हो रहा काम प्रभावित कमिश्नर के अनुपस्थिति से भी काम प्रभावित होता है आखिर किसी मुद्दे को लेकर हम विपक्षी पार्षद किससे मिले शहर की स्ट्रीट लाइट बंद शहर में वार्ड में तो लाईट बंद रहता ही है इधर शहर के मुख्य मार्गों के भी स्ट्रीट लाइट बंद है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है I गोकुल धाम की बात करने वाले क्यों शांत है पीट पीट कर गोकुल धाम को शहर से बाहर ले जाने वाले सत्ता दल के नेता क्यों इस विषय मे अब चर्चा नहीं करते वार्डों में विकास पर ग्रहण वार्डों में जो विकास होना चाहिए वो दिख नहीं रहा जिसकी वजह से वार्ड पार्षद को सुनना पड़ता है अगर यही हाल रहा निगम का तो शहर की जनता कभी माफ नहीं करेगी






