विजय मोटवानी के सार्थक प्रयास ने लाया रंग, मकई तालाब के लबालब होने से शहर के अनेक वार्डो का ऊंचा उठा जलस्तर

धमतरी-:शहर के हृदय स्थल में स्थित शहर का सबसे बड़ा तालाब एक लंबे समय से अपनी प्यास बुझाने के लिए तरस रहा था लेकिन इस वर्ष ईश्वर की ऐसी कृपा हुई की पूरा तालाब लबालब भर चुका है गौरतलब है कि कभी शहर के सर्वाधिक जल भराव वाले तालाबों में शुमार होने वाला यह तालाब सूखे की चपेट में आ गया था जिसे आमापारा वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा आमापारा वार्ड में बारिश के पानी से सड़कों पर जो जल भराव होता था उसकी दिशा को हम पाइप के माध्यम से बदलते हुए मकई चौक से डायवर्ट कर तालाब में पानी पहुंचाया गया बरसात का आधा समय भी नहीं बीता है और लबालब हो गया जिसके लिए शहर के प्रबुद्ध जन तथा गणमान्य नागरिक श्री मोटवानी को धन्यवाद देते हुए अभार मान रहे हैं तथा उनके इस कार्य को शहर के हित में मिल का पत्थर साबित होना बताया जा रहा है। क्योंकि इससे अनेक वार्ड विशेष कर मकेश्वर वार्ड, मोटर स्टैंड वार्ड, सुंदरगंज वार्ड ,लाल बगीचा ,हाटकेश्वर बनियापारा, रिसाई पारा पूर्व रिसाई पारा पश्चिम सहित लगभग शहर की आधी आबादी के रहवासियों को आने वाले समय में भूमिगत जल स्रोत ऊपर होने का लाभ मिलेगा।
Recent Posts