नाग पंचमी के अवसर पर निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग अध्यक्ष द्वारा पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली एवं सुख समृद्धि हेतु की प्रार्थना

पुरातात्विक धरोहरों को अपने में समाया हुआ है हटकेशर का नागदेव मंदिर इसे सहजना हमारा धर्म-: हिमानी साहू धमतरी-: शहर के हाटकेश्वर वार्ड में स्थित प्राचीन मान्यताओं को अपने में समाहित किया हुआ पुरातन कालीन नागदेव भगवान का मंदिर अपने आप में अद्भुत ,अलौकिक, अदिव्यतिय है, जहां पर यात्र-तत्र नाग देवता स्वयं भक्तों को दर्शन देते रहते हैं, नाग पंचमी के पवित्र अवसर पर जहां आज प्रातः काल से ही भक्तों का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा, वही नगर निगम के सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग की अध्यक्ष तथा लाल बगीचा वार्ड की पार्षद हिमानी भागवत साहू ने सपरिवार मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि शहर की गौरवशाली परंपरा एवं मान्यताओं को अपने में समाहित किया हुआ यह पुरातन कालीन मंदिर हम सबके आस्था और श्रद्धा का केंद्र है इसे सहेज कर आगे बढ़ना हम सब का नैतिक धर्म है शहर की इस धरोहर को सुरक्षित व संवर्धित करने हेतु सभी के योगदान का साहू ने आह्वान किया है।

Recent Posts

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम