
समाजसेवा, गौसेवा, जीव संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले धमतरी के गौरवशाली सेवाभावियों का मोमेंटो एवं तिरंगा भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर नीरज पांडेय द्वारा सर्पों को सुरक्षित पकड़कर उनका संरक्षण एवं प्राकृतिक वातावरण में पुनर्वास करने तथा गौसेवा के कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गोदावरी साहू पिछले लगभग 10 वर्षों से समर्पित भाव से गौसेवा कर रही हैं। उन्होंने अब तक लगभग 1000 गौमाताओं की सेवा की है तथा वर्तमान में दो गौ आश्रम भी संचालित कर रही हैं।रितुराज पवार जी ने कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों तक घर-घर राशन पहुंचाकर मानव सेवा की तथा वर्तमान में वृद्धाश्रम निर्माण का कार्य कर रहे हैं। साथ ही हाल ही में रितुराज पवार फाउंडेशन के माध्यम से वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस प्रदान कर जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। गौसेवक टीम के उन सभी सदस्यों का भी सम्मान किया गया जो प्रतिदिन 24 घंटे गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए तत्पर रहते हैं। शिवा प्रधान जी ने एम्बुलेंस के माध्यम से अब तक लगभग 8,000 से 10,000 लोगों तक निःस्वार्थ भाव से सेवा पहुंचाई है। वहीं सूर्यकांत साहू पिछले लगभग 10 वर्षों से सर्पमित्र के रूप में जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे हैं और लगभग 6,000 से 7,000 सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा चुका है।युवा मोर्चा ने कहा कि आप सभी का निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा सेवा कार्य भी देशसेवा का ही एक स्वरूप है। स्वतंत्रता दिवस केवल देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और योगदान को सम्मान देने का भी दिन है। इसी भावना के साथ 15 अगस्त के पावन अवसर पर इन सभी सेवाभावियों का सम्मान कर मोमेंटो एवं तिरंगा भेंट किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी ने कहा कि ऐसे कर्मयोगी धमतरी का गौरव हैं। समाज, गौमाता, पर्यावरण और जरूरतमंद लोगों के लिए आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। निःस्वार्थ सेवा की यह भावना ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभांक मिश्रा युवराज मरकाम सुभाष चंद्राकर चिराग आथा आयुष दीवान दिग्विजय सिंह ध्रुव अभिषेक शर्मा राघवेंद्र साहू अर्पित सिंह आदर्श शर्मा आदित्य भोसले आदर्श चंद्राकर प्रतीक महावर अंकुश जगताप कलश पवार, नेहाल यादव मृदुल राव एवं वंश साहेब उपस्थित रहे।






