
धमतरी। ग्राम मोंगरागहन स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज धमतरी विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक साहू ने विद्यालय परिसर में होने वाले शेड निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। स्कूल परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि शेड निर्माण से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा और विभिन्न आयोजनों के दौरान मौसम संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए बेहतर अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।कार्यक्रम में ओंकार साहू विधायक–धमतरी विधानसभा क्षेत्र शैलेष नाग, सरपंच ग्राम पंचायत मोंगरागहन, जयंत नेताम जनपद पंचायत धमतरी ताना जी राव रणसिंह, जोन अध्यक्ष अम्बिका सिन्हा, जिलाध्यक्ष – महिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, केशव साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस रमेश कौशिक, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिता ठाकुर, जिला महामंत्री – महिला कांग्रेस कमेटी धमतरी मोतिलाल यादव, सेक्टर अध्यक्ष सत्यवान ध्रुव, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी तिलक निषाद, विधायक प्रतिनिधि जनार्दन मंडावी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दूरपत निषाद, उपसरपंच, पंचगण सत्यनारायण कोमरा असवन उइके दूजलाल कौशिक गुमिता उइके खलीसा तुमरेटी हितेश्वरी मंडावी, एस. कुमारी मंडावी सोना राम साहू राजेन्द्र साहू तिलक पढ़ोटी अमेरिका मंडावी दिव्या मंडावी देवकी कोर्शम भुनेश्वर नेताम साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे विधायक साहू ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्राथमिकता है।






