
धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन पूर्व ग्राम सरसोंपुरी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल होने की सराहना की।मंडल प्रभारी चेतन हिंदुजा ने कहा कि देशभक्ति किसी राजनीतिक सीमा में बंधी हुई भावना नहीं है। तिरंगा हम सभी भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ता है। ऐसे आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।मंडल सह प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन आम जनमानस की सहभागिता से राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में आम नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है, जिससे समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत हो।कार्यक्रम का संचालन मंडल सह प्रभारी एवं महामंत्री राकेश सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री दमयंती साहू ने किया।तिरंगा यात्रा में दीपेंद्र साहू, अवध राम साहू, साकेत साहू, ज्ञानी राम साहू, अर्जुन साहू, इंदर साहू, मोहन साहू, उत्तम राम साहू, दीपक नागवंशी, नोहर साहू, घनश्याम साहू, किरण सिन्हा, कैलाश ध्रुव, लोकेश कुमार साहू, बुधराम साहू, भारती साहू, देवघर यादव, मोहन यादव, रूप राम यादव, हेमंत यादव, लक्ष्मी साहू, गीता साहू, चिरौंजी साहू एवं हजारी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव के बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के साथ समाज को भी एकजुट करने का कार्य करते हैं।






