28 जून को प्रख्यात उपन्यासकार शिव ग्वालानी एवं पूर्व पार्षद कविता ग्वालानी ने अघोर पीठ धाम सुमेरू मठ में लिया पूज्य आशीर्वाद, त्रिकालदर्शी’ कृति की भेंट

रायपुर। दिनांक 28 जून को प्रख्यात उपन्यासकार, लेखक एवं स्वतंत्र पत्रकार  शिव ग्वालानी अपनी धर्मपत्नी पूर्व पार्षद कविता ग्वालानी एवं परिवार सहित अघोर पीठ श्री धाम सुमेरू मठ, औघड़ नाथ दरबार, रायपुर पधारे। इस अवसर पर उन्होंने अघोर पीठाधीश परम पूज्य बाबा श्री रुद्रानंद प्रचंड वेग नाथ जी का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर श्री शिव ग्वालानी ने 21 जून से 26 जून तक संपन्न अघोर महोत्सव – श्री यज्ञ अनुष्ठान की दिव्य एवं सफल पूर्णाहुति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं लोककल्याणकारी अनुष्ठान भारतीय सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा एवं मानवीय मूल्यों का संवर्धन करते हैं। ग्वालानी ने अपनी शीघ्र प्रकाश्य नवीन कृति ‘त्रिकालदर्शी’ परम पूज्य बाबा श्री रुद्रानंद प्रचंड वेग नाथ जी को सादर भेंट की तथा उनके करकमलों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अघोर परंपरा, अध्यात्म, साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा भी हुई।अघोर पीठ श्री धाम सुमेरू मठ में आयोजित यह आध्यात्मिक एवं साहित्यिक भेंट साधना, साहित्य और सनातन संस्कृति के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण रही। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण एवं स्मरणीय बताया। अघोर पीठ श्री धाम सुमेरू मठ औघड़ नाथ दरबार, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Recent Posts