भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने लिया चार धाम से लौटे श्रद्धालुओं का आशीर्वाद

धमतरी भाजपा जिला महामंत्री श्री महेंद्र पंडित जी की माताजी श्रीमती पद्मा देवी शर्मा, पिताजी श्री जगदीश प्रसाद शर्मा एवं भांजे श्री तनिष्क शर्मा ने पावन चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ) का सफलतापूर्वक दर्शन-पूजन कर सकुशल समापन किया इस शुभ अवसर पर उनका मठ मंदिर चौक, सदर बाजार स्थित निवास, धमतरी में आगमन हुआ जिसमे युवा मोर्चा के साथियों के साथ भव्य स्वागत किया व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.80 वर्ष की माता जी एवं 89 वर्ष के बाबू जी द्वारा सफलतापूर्वक चार धाम यात्रा पूर्ण करना हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है।यह यात्रा हमें सिखाती है कि दृढ़ संकल्प, आस्था और सकारात्मक सोच के सामने उम्र कभी बाधा नहीं बनती। आज के युवाओं को इनके जीवन से यह सीख लेनी चाहिए कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा हो, यदि मन में विश्वास और इच्छाशक्ति हो तो उसे अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। माता जी एवं बाबू जी को इस पुण्य यात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Recent Posts