“बालोद के चयन पर यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार”

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद को मिली जगह, यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद शामिल”

बालोद :–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद जिले को शामिल किए जाने पर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान सुशासन, सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण कदम है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की ऐतिहासिक सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान के माध्यम से शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिलेवासियों तक पहुंचाया जाएगा।

यशवंत जैन ने कहा कि बालोद जिले को इस महत्वाकांक्षी अभियान में शामिल किए जाने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं एवं सभी वर्गों के नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिलेगा। तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के बेहतर समन्वय तथा जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से सेवा प्रदाय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति पुनः कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बालोद जिले के समग्र विकास और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

Recent Posts