2047 के भारत के वट वृक्ष की जड़ो को पोषित कर रही है विद्या भारती-पँ राजेश

धमतरी के छाती में विद्या भारती के 10 दिवसीय नवीन प्रशिक्षण शिविर का 12 जून को समापन किया गया, यहाँ मां सरस्वती की आराधना की गई, भारत के भविष्य नौ निहालो ने आकर्षक प्रस्तुति दी, इसका आयोजन सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति ने किया था।आयोजन के मुख्य अतिथि धमतरी के धर्म प्रेमी, समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा रहे, अति विशिष्ट अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा रहे , विद्यालय के व्यवस्थापक नरेंद्र साहू तथा संचालक दीनबंधु साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही नवीन प्रशिक्षित आचार्यों ने प्रकट उत्सव में वैदिक शिक्षा वंदना योग तथा भगवान राम और कृष्ण की झांकी के साथ मनभावन प्रस्तुति दी मुख्य अतिथि पँ राजेश शर्मा ने कहा कि, भगवान विष्णु के वरदान के अनुसार लक्ष्मी का वही वास हो सकता है जहाँ पहले से सरस्वती का वास हो, विद्या भारती देश की हर पीढ़ी के रग रग में माता सरस्वती का आशीर्वाद घोलने का काम कर रही है, ये 2047 के विकसित भारत के वट वृक्ष की जड़ो को पोषित करने जैसा है। कार्यक्रम मुख्य रूप से क्षेत्र के जितेंद्र यदु ,घनश्याम साहू तेजराम साहू हंसराज साहू लोकेश डागा विकास शर्मा और सरपंच धनेश्वरी यादव सही संघ परिवार विद्या भारती सहित नवीन प्रशिक्षित आचार्य छात्र छात्राए वरिष्ठ ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे

Recent Posts