धमतरी पुलिस यातायात द्वारा की जा रही है यातायात नियमों पर सख्ती मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों पर की गई बड़ी कार्यवाही

धमतरी पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान लगातार जारी – 04 वाहन चालकों पर कुल 21,200/- रुपये का चालान सुरक्षित यातायात सुरक्षित जीवन के संदेश के साथ धमतरी पुलिस कर रही आमजन को जागरूक पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु यातायात पुलिस धमतरी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए मालवाहक पिकअप वाहनों में सवारियां ले जाते पाए जाने पर 04 पिकअप वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान प्रत्येक वाहन चालक से दो पिकअप से 5,300/- एवं दो से 5000/-,5600/- रुपये के हिसाब से कुल 21,200/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में मालवाहक वाहनों में सवारी न ढोने की सख्त समझाइश दी गई तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।जिन वाहनों पर कार्यवाही की गई, उनके क्रमांक निम्नानुसार हैं -CG 06 GE 4628 – पिकअप CG 05 AV 2557 – पिकअप CG 05 AF 0912 – पिकअप CG 05 PQ 7346 – पिकअप इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित वाहनों के परमिट निरस्त कराने एवं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने हेतु पृथक से वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें। छोटी सी लापरवाही भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।धमतरी पुलिस की अपील -यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित बनाएं।

Recent Posts