शहर में आवारा घूमने वाले पागल कुत्तों की जानकारी निगम को चारा उपलब्ध-: पिंटू यादव धमतरी-: भीषण गर्मी के चलते शहर के आवारा कुत्ते भी अब बेचैनी महसूस कर पागल हो जा रहे हैं जिसका शिकार आम जनता के साथ ही जनप्रतिनिधि भी का होना शुरू हो गया है बीते दिनों नगर निगम के आसपास में मंडराने वाले कुत्ते मछली बाजार के मांस को खाकर तथा गर्मी के दिन होने के कारण बेकाबू हो गए हैं जिसका शिकार अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोग हो चुके हैं जिसमें बनिया पारा वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम के खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव भी शामिल है जिन्हें 15 दिन पूर्व एक पागल कुत्ते ने काट लिया था जिसका उपचार उन्होंने शासकीय अस्पताल में पहुंच कर करते हुए आठ सोमवार को चौथा रैबिज का इंजेक्शन लेकर राहत महसूस किये है। यादव ने एक चर्चा में बताया कि एक ही दिन में एक कुत्ते ने तीन लोगों को काटा था जिसमें नगर निगम की जल विभाग के कर्मचारी भी शामिल है जो पाइप लाइन में आई खराबी के लिए दुर्गा चौक के गली में गड्ढा खोद रहे थे इसी दरमियान बे भी मौके पर पहुंचे तो कुत्ते ने उसे भी काट दिया। इसलिए आम जनता से अपील है कि पागल कुत्तों से सावधान रहकर ऐसी किसी भी अपनी स्थिति के लिए नगर निगम को तुरंत अवगत कारण तथा शासकीय अस्पताल में इसके समुचित उपचार की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध है।







