ओडिशा से गुजरात जा रही आई-20 कार को मेचका पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,15.02 लाख रुपये की संपत्ति जप्त सीमावर्ती क्षेत्रों में धमतरी पुलिस की सख्त निगरानी से तस्करी नेटवर्क में हड़कंप, पिछले 06 सप्ताह में लगातार छठी बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से ओडिशा एवं महाराष्ट्र की सीमा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चौकस निगरानी एवं रणनीतिक कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।इसी कड़ी में थाना मेचका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की हुंडई आई-20 कार क्रमांक GJ-03-PD-5152 में अवैध गांजा भरकर भवानीपटनम (ओडिशा) से धमतरी मार्ग की ओर लाया जा रहा है।जिसकी सूचना मिलते ही थाना मेचका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ एवं विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 80 हजार रुपये है। आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन अथवा विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा ओडिशा से गुजरात ले जाकर बिक्री करने की योजना बना रहे थे।जप्त संपत्ति का विवरण :- 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा – कीमत लगभग 8,80,000/-लाख रूपये हुंडई आई-20 कार – कीमत लगभग 6,00,000/-रूपये 03 स्मार्ट मोबाइल फोन – कीमत लगभग 15,000/-रूपये नगदी रकम – 7,500/-रूपये कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 15,02,500/- लाख रूपये है। आरोपियों के विरुद्ध थाना मेचका में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपीगण का नाम: समीर खमीसा सिंधी पिता खमीसा सिंधी (उम्र 32 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टेंड ,बावडी रोड,रवि पार्क मोरवी, थाना ए डीवीजन (मोरवी)जिला मोरबी, गुजरात मोहम्मद रफीक पिता असरफ लोधी (उम्र 25 वर्ष), निवासी कालावाड,वोरावार, थाना कालावाड,जिला जामनगर, (गुजरात) धमतरी पुलिस की हालिया बड़ी कार्यवाहियां- धमतरी पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार की जा रही सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही के चलते पिछले कुछ 06 सप्ताह में गांजा तस्करी के विरुद्ध कई बड़ी सफलताएं प्राप्त हुई हैं— सांकरा चेक पोस्ट पर 127.09 किलोग्राम गांजा सहित लगभग 72.71 लाख रूपये की संपत्ति जप्त। डस्टर वाहन से 54.970 किलोग्राम गांजा एवं 33.53 लाख रूपये की संपत्ति जप्त। वाहन की डिक्की में छिपाकर रखे गए 37.800 किलोग्राम गांजा सहित लगभग 18.90 लाख रूपये की जप्ती। कपड़े बेचने की आड़ में तस्करी कर रहे आरोपियों से 131 किलोग्राम गांजा एवं 69.61 लाख रूपये की संपत्ति जप्त। सांकरा नाका पर दिल्ली के आरोपी से 7 किलो 724 ग्राम गांजा एवं 4.35 लाख रूपये की संपत्ति जप्त।लगातार हो रही इन बड़ी कार्यवाहियों से यह स्पष्ट है कि धमतरी पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों को मादक पदार्थ तस्करी के सुरक्षित मार्ग के रूप में उपयोग करने की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की निगरानी, विश्लेषण एवं धरपकड़ की कार्यवाही आगे भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी।






