प्रदूषण मुक्ति का एक ही नारा है वृक्ष लगाओ समाज बचाओ-: शत्रुघ्न पांडे घर के चारदिवारी से भी जीवन को खुशहाल बनाकर पर्यावरण संरक्षित करने का बन सकते हैं माध्यम-: डॉ.प्रदीप शर्मा समसामयिक समस्याओं का समाधान करना ,जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी जिसके लिए रहेंगे सतत् प्रयासरत-: कुलेश सोनी धमतरी-: सूशासन शिविर जो छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है वह अब अंतिम सोपान की और पहुंच चुका जिसमें जन समस्याओं के निराकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करने का शासन का माध्यम बन गया है इसी कड़ी में इंडौर स्टेडियम में पर्यावरण दिवस 5 जून को आयोजित शिविर स्थल पर अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश द्वारा पर्यावरण असंतुलन के लिए समाज में जागरूकता लाने हेतु दिए गए एक लाख से अधिक वृक्षारोपण करने वाले सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक पर्यावरण प्रेमी शत्रुघ्न पांडे तथा बोनसाई विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पूर्व प्राचार्य डॉ प्रदीप शर्मा का शाँल, श्रीफल और प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मान करते हुए समाज को सार्थक एवं पवित्र संदेश देकर यह कहा है कि पर्यावरण का सुरक्षा वृक्षारोपण से ही संभव है जिससे ही जलवायु विषमता को दूर करके समाज को प्रदूषण से मुक्त किया जा सकता है, जिसके लिए एक जनप्रतिनिधि के रूप में हम सभी लोग सदैव योगदान देते रहेंगे। वही शत्रुघ्न पांडे ने आने वाली पीढ़ी के जीवन को खुशहाल रखने के लिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी वृक्ष लगाओ समाज बचाओ को आत्मसात करके आगे बढ़ाया जा सकता है वही डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि घर का छोटा सा कोना या छत भी अच्छी बारिश तथा तपती धूप को दूर करने का माध्यम बन सकता है हम गमले में भी वृक्षारोपण करके दैनिक दिनचर्या में फलदार वृक्ष प्राप्त कर सकते हैं और इसके साथ ही पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं आवश्यकता है कार्य करने की उमंग जोश और जुनून की। सूशासन शिविर में किए गए इस कार्य को सभी ने स्वीकार करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का संकल्प भी लिया यहां तक की जनप्रतिनिधियों जिसमें राम सागर पारा वार्ड के पार्षद शैलेश रजक तथा पोस्ट ऑफिस वार्ड के पार्षद चंद्रभागा साहू ने भी शिविर स्थल पर आने वाले लोगों को प्रदूषण जल से मुक्त करने हेतु क्लोरीन टैबलेट देकर आगामी बारिश से पूर्व स्वास्थ्य गत सुरक्षा तथा स्वच्छ पेयजल के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा मुकेश शर्मा पिंटू कहार नीलमणि पावरिया निलेश्वरी साहू लता मेश्राम रेखा सोनकर कल्याणी रामटेक सुभाष मेश्राम तुलसी भाई पुष्कर साहू मोहम्मद रिजवान खान जयपाल जानकी साहू जननी साहू उपस्थित रहे।






