
कार्यक्रम प्रभारी पं.राजेश शर्मा की संवेदनशी व प्रेरक अनुकरणीय पहल
धमतरी-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले मन की बात के 134 वां एपिसोड में डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड के श्रवण कार्यक्रम में 108 वर्ष के बुजुर्ग बोहरिक राम निर्मल कर ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए मन की बात को देश के प्रत्येक नागरिकों के उत्साहवर्धन करने वाला कार्यक्रम बताया गौरतलब है की भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में यह कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया था जिसके प्रभारी के रूप में पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा की सार्थक संवेदनशील तथा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत अनुकरणीय के रूप में यह रेखांकित किया गया है जिसे वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा इस आयोजन के लिए प्रत्येक एपिसोड में कुछ ऐसा कार्य करते हैं जिससे देश के प्रधानमंत्री मोदी के अभिव्यक्ति को आम जनता तक पहुंचा जा सके इसी कड़ी में मई माह के इस कड़ी को पार्टी के कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधियों तथा आम जनमानस की उपस्थिति में एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। जिसमें जीवन यादव,बनिया पारा के पार्षद पिंटू यादव, पूर्व पार्षद प्राची सोनी ,सरोज देवांगन, नीलमणि पावरिया, पप्पू सोनी, दूज राम साहू, अशोक साहू, जानकी साहू, बल्ला रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







