विश्व पर्यावरण दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी हेतु जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व राज्यमंत्री सरला जैन, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री वीथिका बिस्वास, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारीगण मंचासीन रहे।कार्यशाला का अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि योग, पर्यावरण और विकास तीनों विषय आज देश के भविष्य से जुड़े हुए हैं तथा भाजपा कार्यकर्ता इन अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप देने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थी संपर्क अभियान, चौपाल, गोष्ठी, प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने की जानकारी दी और कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के नव निर्माण का कालखंड बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ किया गया, उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिला, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के मकान प्राप्त हुए, आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य सुरक्षा की नई व्यवस्था दी तथा जनधन योजना ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा। उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, आत्मनिर्भर भारत अभियान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश एवं जिले के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।

Recent Posts