आज जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन धमतरी में पहुंचे आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस उन्होंने धमतरी जिला के युवा

कांग्रेस के सभी सदस्यों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों से भेट मुलाकात किये इस बैठक को संबोधित करते हुए लेख राम साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है एवं पार्टी को मजबूत स्थिति प्रदान किए हैं कांग्रेस पार्टी के रीड की हड्डी कहे जाने वाले युवा कांग्रेस के सभी सदस्यों को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि मैं भी युवा कांग्रेस में कार्य करते हुए सरपंच जनपद एवं विधायक जैसे महत्व पूर्ण चुनाव में जीत हासिल किया अपना लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा मैं सभी युवा कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य लेकर कार्य करने से निश्चित तौर पर सफलता हासिल होती है निशु चंद्राकर  ने कहा कि युवा देश के भावी नेता होते हैं भविष्य को मजबूत स्थिति प्रदान करने वाले युवा कांग्रेसियों से अपील है कि अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब वर्ग के साथ देते हुए कार्य करते आ रही है जनता के दिल में आज भी पूर्व सरकार के प्रति मजबूत विश्वास बनी हुई है मैं एक बार पुनः सभी युवा कांग्रेस के साथी गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता को मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित करता हूं छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा जी ने सभी युवाओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों को सादर नमस्कार करते हुए कहा कि मैं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद में होने के नाते सभी कांग्रेसियों से अपील है चाहे वह युवा कांग्रेस हो चाहे वरिष्ठ कांग्रेसी हो दोनों को कांग्रेस के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करना होगा। कांग्रेस पार्टी में जुझार एवं करमत कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है महिला कांग्रेस भी पूरी ईमानदारी से कार्य करते आ रही हैं हम सब मजबूती से कांग्रेस का साथ देंगे तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में कांग्रेस की परचम छत्तीसगढ़ में फिर से लहराएगी इस बैठक में लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली निशु चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य धमतरी घनश्याम साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धमतरी ग्रामीण राजा देवांगन अध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष साहू उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस धमतरी नरेंद्र सोनवानी मोनू साहू हितेश गंगबेर एवं अन्य युवा कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे

Recent Posts