धमतरी, हिमानी भागवत साहू द्वारा वार्ड के बुजुर्गजनों से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना गया।गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी बुजुर्गों से अत्यधिक धूप एवं बढ़ते तापमान से बचाव करने की अपील की। साथ ही दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने एवं अधिक से अधिक समय घर पर रहकर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। हिमानी साहू ने सभी से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने एवं गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाने का आग्रह किया। वार्डवासियों ने उनके इस आत्मीय व्यवहार एवं जनहितकारी पहल की सराहना की।






