भखारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के सभी आरोपियों पर कसा शिकंजा गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध, आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल महावीर चौक भखारा में हुई बुजुर्ग की हत्या के गंभीर घटना को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना भखारा पुलिस को निर्देशित किया गया था। निर्देश मिलते ही भखारा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था, वहीं मामले में फरार अन्य आरोपी को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।प्रार्थी संतोष निर्मलकर निवासी भखारा की रिपोर्ट पर दिनांक 06 मई 2026 की रात्रि महावीर चौक भखारा में पुराने लेन-देन एवं एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपीगण द्वारा मारपीट करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर वार कर दिया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर थाना भखारा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए एवं आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वहीं फरार आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार पिता हेमसिंग कंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी भखारा को आज गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार पिता हेमसिंग कंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी भखारा, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।







