सेवा का पर्याय है रेड क्रॉस सोसाइटी भाजपा नेता राजेश शर्मा ने शासकीय अस्पताल में कही यह बात

कैंसर जांच के विशेष शिविर में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेशशर्मा

धमतरी-: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय अस्पताल के ओपीडी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के रक्तदान करने वाले प्रमुख लोगों तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा देने वाले व्यक्तित्व का सम्मान किया गया जिसमें सम्मानित होते हुए धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ सेवा हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी जो योगदान देती है वह वास्तव में सामाजिक सरोकार के महत्वपूर्ण विषय के रूप में एक विशिष्ट स्थान रखता है इसलिए यह संगठन सेवा के पर्याय के रूप में लोगों के लिए विश्वास नहीं बन चुका है श्री शर्मा ने आगे कहा कि आज का यह दिवस स्वार्थ परक, दुनिया में हमें गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए अपने सार्वजनिक जीवन को समर्पित करते हुए समाज से प्राप्त वास्तविक पहचान के साथ न्याय करना चाहिए यही आज के इस कार्यक्रम की सार्थकता है।

Recent Posts