विश्व रेडक्रॉस दिवस पर अंगदान का संकल्प 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर

धमतरी जिले में मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश देखने को मिला। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान एवं आजीवन सदस्य रितु प्रधान पति-पत्नी ने अंगदान करने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर मृत्यु के बाद जलकर राख हो जाता है, लेकिन यदि हम अंगदान करें तो हमारे शरीर के कई अंग उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकते हैं जो किसी अंग की कमी या बीमारी के कारण दर्द और तकलीफ भरा जीवन जी रहे हैं। यदि हमारे शरीर का कोई हिस्सा किसी की जिंदगी बचाने या उसे नया जीवन देने में काम आ जाए, तो इससे बड़ा मानवता का कार्य और कुछ नहीं हो सकता।उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन करने वाले छात्र भी इन अंगों के माध्यम से प्रैक्टिकल एवं अध्ययन कर बेहतर डॉक्टर बन सकेंगे। वर्तमान समय में देश में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या है, ऐसे में इस प्रकार का योगदान भविष्य में हजारों-लाखों लोगों के बेहतर इलाज और समय पर उपचार में सहायक सिद्ध होगा।अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व रेड क्रॉस दिवस कार्यक्रम में नृत्य, पेंटिंग, अंगदान जागरूकता, सड़क सुरक्षा अभियान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवा प्रधान ने अपना 40वां रक्तदान किया। वहीं रेडक्रॉस सदस्य होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर ने चौथा रक्तदान एवं यश्वनी पटेल ने प्रथम रक्तदान किया।विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर लिया गया यह संकल्प समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और अंगदान महादान है।

Recent Posts