
पं.राजेश शर्मा ने प्रस्तुत किया प्रोत्साहक एवं अनुकरणीय उदाहरण

टास का सिक्का उछाल कर शहर के खेलों की उत्कृष्ट परंपरा को बढ़ाया आगे

सामूहिकता से संस्कारित होता है खेल परिसर -: मृदुला अंद्रियास अनुशासन से तराशा जाता है प्रतिभाएं -: सरिता असाई धमतरी-: मिशन मैदान में समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा के संरक्षण में चल रही एम पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एस.पी. चैंपियन एवं एस.पी.एन.स्टार के साथ दूसरा सेमीफाइनल इंडियन फाइटर का महाकाल इलेवन के बीच मुकाबले में शहर से राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी जिन्होंने अपने खेल के दम पर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया था वह स्वयं उपस्थित होकर क्रिकेट के इस अद्भुत ,अलौकिक तथा अद्वितीय क्षण का साक्षी बनते हुए मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। और इसके साथ ही अपने हाथों से खेल का शुभारंभ करते हुए टॉस उछाल कर खेल को आगे बढ़ाने के लिए अपना सकारात्मक योगदान दिया उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मृदुल इंद्रियास ने कहा की किसी भी खेल परिसर की रौनकता तथा खिलाड़ियों में उत्सुकता सामूहिकता से संस्कारित होती है और यहीं से उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल के क्षेत्र को समर्पित भी होता है वही सरिता असाई ने सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र देते हुए अनुशासन को अपने जीवन में अग्रणी पंक्ति में रखने पर सफलता अवश्यंभावी होना बताया।उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, रघुवीर बघेल,ननकू महराज, बिट्टू बनपेला, रिंकू रजक, नकुल शर्मा,जैश सार्वा, शुभम् अपनानी, पंकज वट्टी सहित अनेक लोगों उपस्थित रहे।






