महिलाओं द्वारा संचालित किया गया क्रिकेट का छठवां दिवस

क्रिकेट मैच के छठवें दिवस मिशन मैदान में अलग ही नजारा देखने को मिला क्योंकि उसे दिन आयोजित महिलाओं की खेल प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाएं स्वयं आगे बढ़कर उनके क्रिकेट से अपने को जोड़ते हुए इस दिवस प्रतिभा की टीम के बीच टाश कराने के साथ ही कुछ क्षण के लिए कंमेट्री करतें हुए मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किये, मातृ शक्तियों का स्नेह ,आशीर्वाद व प्रेम खिलाड़ियों को अपनत्व से गुलजार करते हुए खुशनुमा वातावरण निर्मित कर रहा था। खिलाड़ियों के साथ उपस्थित नारी शक्ति में हेमलता शर्मा, चंद्रकला पटेल, रितिका यादव, दमयंती गजेंद्र,हर्षा महेश्वरी, सरिता यादव, गोमती रजक, ममता सिन्हा, सुशीला तिवारी,गीता शर्मा,बिसाखा शर्मा, प्राप्ति वाशानी, प्राची सोनी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts