खेल पखवाड़ा के तहत महिलाओं ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

समाज में खेलों के प्रति जन जागरूकता लाने का सबसे सार्थक माध्यम है मातृशक्ति-: पं. राजेश शर्मा शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की 300से अधिक महिलाए भी बढ़ चढ़ कर ली हिस्सा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने,मिली आयोजन को सराहना,डाँक्टर , इंजीनियर, वकील,व्यापारी, गृहिणी सहित समाज का हर वर्ग बना साक्षी लजीज व्यंजनों पुलाव, पावभाजी, गुपचुप,चीकू चना,चाट,सोडा,सेक, आइस्क्रीम,गुल्फी सहित छतीसगढ़ी कलेवा का उठायें भरपूर लुत्फ़ धमतरी-: शहर के प्रत्येक वर्ग के लोगों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ,सक्षम एवं मजबूत पीढ़ी समाज को समर्पित करने की दृष्टिकोण से धर्म प्रेमी समाज से भी

पंडित राजेश शर्मा द्वारा पहल करते हुए महीने भर अनेक खेलों का आयोजन किए जाने की श्रृंखला चालू है जिसमें रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट के बाद मिशन मैदान में महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं जिसमें नींबू -चम्मच दौड़,मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस , रस्सी दौड़ का आयोजन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया गया। जिसमें अनेक पुरस्कार रखे गए थे इस प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति शहर के 40 वार्डों के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना दम खम दिखाने के लिए आतुर रही।, वहीं दूसरी और मिशन मैदान लजीज व्यंजनों जिसमें पाव भाजी ,पुलाव , शहर की नामी चीकू चाट, गुपचुप भेल , सोडा ,आइस क्रीम, शेक, गुल्फी, सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से गुलजार रहा जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया।महिला खेलकूद के समापन अवसर पर आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सबसे सार्थक माध्यम मातृशक्ति है जिनके द्वारा ही समग्र समाज के लिए मजबूत युवाओं की फौज तैयार करके स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए एक कड़ी के रूप में यहां खेल पखवाड़ा साबित होगा इसके लिए भी शुभकामनाएं देते हैं।उक्त आयोजन में खेल पखवाड़ा के मुख्य सलाहकार हेमलता शर्मा, पार्वती वाधवानी, डॉ आभा हिशीकर,चंद्रकला पटेल, प्राची सोनी,सरिता यादव, नम्रता पवार, ईश्वरी पटवा,दमयंती गजेंद्र, रेखा शांडिल्य,ममता सिन्हा, प्राप्ती वासानी, गायत्री सोनी, हर्ष महेश्वरी, बरखा शर्मा, झरना दादर, गोमती रजक, राखी रायचूर, सुशीला तिवारी,हिमानी साहू,भारती साहू, चंद्रभागा साहू,देवपति देवांगन, जानकी पटेल, पद्मिनी पटेल, ममता पटेल, जागृति पटेल, रेशमा शेख, विमल पटेल, श्याम पटेल, संतोषी साहू,दीपा साहू, ममता साहू,राजकुमारी पटेल, सीमा पटेल, लोमेश साहू, भावना सोनी, रानी सोनी, डाली सोनी, भावना यादव, शशि साहू, परमेश्वरी साहू, डॉली शर्मा, आभा वैष्णव, गीता शर्मा, संतोषी साहू, चित्रलेखा निर्मलकर, सरोज नामदेव, कंचन तारा, कनक शाह, हरमीत कौर, रितिका यादव, कुलदीप कौर, गायत्री साहू, शांत साहू, हेमा दुबे, पूर्णिमा साहू, लक्ष्मी सोनी, चेतना रणसिंह, दीपेश साहू, ईश्वरी पटवा, रेखा रजक, पायल यादव, भाग्यश्री गजेंद्र, अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, पिंटू यादव, नीलमणि पावरिया, राजकुमार लॉटरी, मुकेश शर्मा, विकास शर्मा, जीतू यादव, पन्ना साहू, देवेंद्र साहू, कोमल सार्वा,योगेश रायचुरा साहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राप्ति वाशानी ,प्राची सोनी तथा हर्षा महेश्वरी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन हेमलता शर्मा ने किया।खिलाड़ियों तथा आयोजको ने किया भरपूर सहयोग व स्वागत भीड़ के चलते क्रिकेट मैच 8:30 रात्रि को हुई शुरू पंडित राजेश शर्मा द्वारा आयोजित महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की खूबी यह रही की इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों तथा उपस्थिति मातृशक्तियों की खेलों के प्रति रुचि को देखते हुए वहां उपस्थित आयोजन समिति सहित क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भरपूर सहयोग व प्रोत्साहन देकर उनका स्वागत किया यहां तक की प्रतिदिन 6:30 बजे से प्रारंभ होने वाली क्रिकेट मैच का समय 2 घंटे बाद 8:30 बजे तक बढ़ाया गया वहीं पूरे मैदान में बिखरे सामानों को क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने स्वयं समझते हुए कहा कि आज हम सबके लिए यह सौभाग्य का विषय है कि जिन्होंने हमें खेलने के लायक बनाकर ग्राउंड को समर्पित किया है आज उनकी सेवा कर हम अपने आप को धन्य समझ रहे हैं। अपने तरीके के इस अनूठे, अंदाज के अनोखा खेलकूद धमतरी के खेल रत्न की इतिहास में एक नई कड़ी के रूप में आने वाले समय में जाना जाएगा।हजारों रुपए की पुरस्कार के साथ 700 लोगों को दिया गया उपहार खेल पखवाड़ा के इस आयोजन में प्रथम, द्वितिय,तथा तृतीय पुरस्कार के पुरस्कार के रूप में विभिन्न खेलों के विजेताओं को हजारों रुपए के नगद राशि के साथ ही पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं खेल मैदान में पहुंच खेलने वालों का उत्साहवर्धन करने वाले लगभग 700 लोगों को उपहार प्रदान किया गया जिसमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि गांव से शहर में आकर खेलों में भाग लेना एक अलग ही आनंद के साथ गौरांवित करने वाला छोड़ रहा जिसके लिए आयोजक पंडित राजेश शर्मा सहित पूरी समिति को धन्यवाद देते हुए अपनी वे अपने-अपने गांव की ओर प्रस्थान किये।

Recent Posts