“भाजपा स्थापना दिवस: बालोद में अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि”

बालोद में भाजपा स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया माल्यार्पण, नेताओं के योगदान को किया याद

बालोद :– भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर विधि प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती नीतू सोनवानी के नेतृत्व में बालोद जिले के अधिवक्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्रों पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।


कार्यक्रम का संचालन राज सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री शाहिद खान ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई बनाए गए थे।
वहीं, जिला संयोजक श्रीमती नीतू सोनवानी ने अपने उद्बोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेई तक के संगठनात्मक सफर को संक्षेप में प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विशेष रूप से सोमेश यादव (सहसंयोजक), पुनीत देशमुख, श्रीमती संगीता बाला शर्मा, श्रीमती रीता पांडे, रश्मि कोरी, प्रशांत पवार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Recent Posts