“फाउंडेशन द्वारा नन्हे रोजदार को इनाम तकसीम किया गया”

बालोद में नन्हें रोज़गार 2026, ईद मिलन व नियुक्ति समारोह संपन्न — 120 नन्हें रोज़ेदारों का सम्मान, जिला बना 2ND बेस्ट


बालोद,:— 05 अप्रैल को जिला मुख्यालय बालोद में जिलाध्यक्ष अजहर कुरैशी के नेतृत्व में नन्हें रोज़गार 2026, ईद मिलन कार्यक्रम एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह बड़े ही खुशनुमा माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रमजान के पवित्र महीने में रोज़ा रखने वाले 120 नन्हें रोज़ेदार बच्चों को सनद, मोमेंटो एवं इनाम देकर उनका हौसला अफजाई किया गया। साथ ही ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन बालोद की जिला कार्यकारिणी का गठन कर सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज के निर्देश पर बालोद जिले में मजलिस-ए-शूरा (مجلس شورىٰ) के 12 सदस्यों का गठन किया गया, जिनका शाल ओढ़ाकर एवं गुलपोशी कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सिराज खान ने अपने संबोधन में कहा कि “नन्हें रोज़ेदार समाज की रूह हैं” और समाज की जटिल समस्याओं के समाधान हेतु बालोद में मजलिस-ए-शूरा का गठन एक महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सिराज भाई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद ज़ुबैर मेहमूद द्वारा बालोद जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश का 2ND बेस्ट जिला घोषित कर सम्मानित किया गया।
रायपुर संभाग अध्यक्ष असलम खान ने बच्चों को दीन की राह पर चलने और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए प्रेरित किया। वहीं दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद खान एवं जिलाध्यक्ष अजहर कुरैशी ने फाउंडेशन के अतिथियों का गुलपोशी कर स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।


इसके साथ ही रमजान माह में खिदमत-ए-खल्क करने वाले मुस्लिम समाज बालोद के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जमातखाने में नन्हें रोज़ेदार बच्चों, उनके वालिदेन एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए दावत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आदिल हामिद सिद्दीकी, मोहम्मद वकार कुरैशी एवं अर्शिया आलम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पेश इमाम जामा मस्जिद बालोद शकील चिश्ती साहब क़िबला, शाहिद खान (मुतवल्ली, इंतजामिया कमेटी बालोद), मोहम्मद सिराज (प्रदेश अध्यक्ष), हाजी मोहम्मद ज़ुबैर मेहमूद (प्रदेश उपाध्यक्ष), मोहम्मद आदिल हामिद सिद्दिकी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), अर्शिया आलम बाज़ी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), मोहम्मद फ़ैसल (प्रदेश मीडिया प्रभारी), असलम खान (रायपुर संभाग अध्यक्ष), आसिफ़ भींसराहा (रायपुर संभाग उपाध्यक्ष), शहबान खान (रायपुर संभाग सचिव), हाजी जाहिद अहमद खान (दुर्ग संभाग अध्यक्ष), रहीम मोहम्मद (दुर्ग संभाग सचिव), इब्राहिम शाह (जिलाध्यक्ष, राजनांदगांव), अली भाई, तहसीन भाई (राजनांदगांव) सहित
बालोद जिला ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष वकार कुरैशी, निजामुदीन कुरैशी, बशीर खान, सचिव हसनात सिद्दीकी, सह सचिव रिज़वान कुरैशी, अय्यूब खान, कोषाध्यक्ष आवेश मेमन, बालोद शहर अध्यक्ष हक्कानी हसन, दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज, कार्यक्रम संयोजक रहीम मोहम्मद, सोशल मीडिया प्रभारी कामरान खान, प्रचार-प्रसार प्रभारी हकीम ताज, कार्यकारिणी सदस्य सेजल खान, अकबर खान, जमील खान, फिरोज़ खान, जिला हमशीरा ग्रुप की अध्यक्ष हसीना बेगम एवं उनकी कार्यकारिणी सहित समस्त पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Recent Posts