धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में ध्वजारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष Prakash Bais, जिला प्रभारी Kiran Baghel, महापौर Ramu Rohra, सभापति Kaushalya Devangan,अंगिरा ध्रुव, मीसाबंदी Shiromani Rao Ghorpade, प्रदेश सदस्य Rajesh Sharma, जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, भोजराज नाग,अमन राव रितिका यादव,पूर्णिमा बनपेला, निरंजन साहू,प्रीतम साहू,विजय यदु, राघव साहू,नरेश जायसवाल,राजेश साहू, ज्योति साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव, हेमंत चंद्राकर, विजय साहू, जिला टोली सदस्य उमेश साहू, रोहिताश मिश्रा एवं मोहन पुजारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला प्रभारी किरण बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नींव सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें संगठन के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रेरणा देता है।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।प्रदेश सदस्य राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि संगठन की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प दिवस है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश गोलछा, प्रकाश शर्मा, विजय ठाकुर, शुभम जायसवाल, सुभाष यादव, अज्जू देशलहरा, शलज अग्रवाल, कोमल सार्वा, जितेश सिन्हा, कृष्णा हिरवानी, मिश्री पटेल, पिंकू जागेंद्र, अमित अग्रवाल, लक्की डागा, राजीव सिन्हा, मिथलेश सिन्हा, कोमल आमदी, गजेंद्र कंवर, मेघराज ठाकुर, ईश्वर सोनकर, नम्रता पवार, डॉली सोनी, संतोष सोनकर, चंद्रकला साहू, रेशमा शेख, संगीता जगताप, सुशीला तिवारी, प्रियंका सिन्हा, मोनिका देवांगनउर्वशी ध्रुव, जागेश्वरी साहू,, धनेश्वरी साहू, पवित्र दीवान, विनय जैन, वीरेंद्र साहू, अजय ध्रुव, रीटा बंजारे,अवनेंद्र साहू, संजय देवांगन, प्राची सोनी, अनीता अग्रवाल, रूखमणि सोनकर, चंद्रभागा साहू, विभा चंद्राकर एवं शुभम यदु सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री Rakesh Sahu द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन Mahendra Pandit ने किया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।






