विप्र विद्वत परिषद भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाया गया, महापौर ने निभाया चुनावी वादा

धमतरी/ शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित कार्य को पूरा करते हुए महापौर रामू रोहरा ने विप्र विद्वत परिषद भवन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार को हटवाने का कार्य संपन्न कराया। यह कार्य न केवल सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक था, बल्कि परिषद की लंबे समय से चली आ रही मांग भी थी। इस पहल के साथ महापौर ने अपनी चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए जो वादा किया, वो निभाया की प्रतिबद्धता को भी सार्थक किया।इसी क्रम में विप्र विद्वत परिषद जिला धमतरी के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर महापौर से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शहर के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महापौर श्री रोहरा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। परिषद के पदाधिकारियों ने समाज की अपेक्षाओं एवं सुझावों को महापौर के समक्ष रखा, जिस पर महापौर ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।महापौर रामू रोहरा ने परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही शहर का समग्र और संतुलित विकास संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिषद द्वारा रखे गए सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।परिषद के अध्यक्ष बालेन्द्र पाण्डेय ने महापौर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी चुनावी घोषणा को पूरा कर जनविश्वास को मजबूत किया है। इस अवसर पर महेंद्र पंडित (भाजपा जिला महामंत्री), संतोष तिवारी, होमन प्रसाद तिवारी, महेश तिवारी, अशोक पाण्डेय, सूरज तिवारी, खेमराज तिवारी, दीनानाथ पाण्डेय, चिंतामणि त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी एवं श्रीकांत तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर