खेल पखवाड़ा में क्रिकेट मैच का रोमांच धीरे धीरे चढ़ रहा हैं परवान

खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों से गुलजार हो रहा है मिशन मैदान पं.राजेश शर्मा के सेवाभावी कार्यों की श्रृंखला के बाद खेल के मैदान संजाने -संवारने की सर्वत्र हो रही है सराहना धमतरी- खेल पखवाड़ा में आयोजित होने वाली क्रिकेट का मैच अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है, प्रतिदिन 4 मैच 10 ओवर के खेले जा रहे हैं मैच का आनंद लेकर उसका भरपूर लूट उठाने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ नगर के खेल प्रेमीयो की उपस्थिति से मिशन मैदान गुलजार हो रहा है। तीसरे दिवस का प्रारंभिक मैच मे राजेंद्र शर्मा, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, अरुण चौधरी द्वारा टास कराने के बाद सुपर किंग द्वारा मैदान पर फील्डिंग सजाकर खूब पसीना बहाया गया वही पहले बल्लेबाजी करते हुए एस पी एन स्टार द्वारा शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन मैदान का करते हुए दिखाई दिया गया। वही खेल के मैदान पर खेल पखवाड़ा के संरक्षक तथा आयोजक पंडित राजेश शर्मा पहुंचे तो वहां उपस्थित खिलाड़ियों ने उनका हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए करताल ध्वनि से उनके द्वारा शहर के सार्वजनिक सरोकार से जुड़े हुए सेवाभावी कार्यों को आगे बढ़ाने के बाद खेल की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे महीने भर दिए जा रहे हैं आयोजन के लिए सराहना करते हुए धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया गया।

Recent Posts