कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे लेखराम साह पूर्व विधायक कुरूद ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती बड़े धूमधाम के साथ ग्राम सिलौटी में मनाया गया इस रैली में महिला एवं पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये इस रैली मे सभी महिलाएं एक वेशभूषा में आए मैं पूरे गांव के तरफ से कहना चाहता हूं कि आने वाले वर्षों में पुरुष भी एक वेशभूषा में आए एवं पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हो ताकि कर्मा जयंती की भव्यता में चार चांद लग जाए इस आयोजन में ग्राम सिलौटी के सरपंच अनिल शिंदे जी ग्रामीण अध्यक्ष साहू समाज विजय साहू श्यामू साहू गिरधारी साहू द्रोणाचार्य साहू जागेश्वर साहू शिव प्रसाद पटेल कुलेश्वर साहू गिरधारी साहू लेख राम सिन्हा गिरधर मारकंडे पितांबर साहू सामाजिक बंधु एवं ग्राम के अन्य समाज के लोग भी सम्मिलित हुए पूरे ग्राम पंचायत में भ्रमण के पश्चात यह रैली एवं पदयात्रा पूजा अर्चना आरती भोजन प्रसादी के पश्चात संपन्न हुआ






