परिक्षेत्र स्तरीय होली मिलन समारोह एवं मां कर्मा महोत्सव वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम दिनांक 18. 3.2026 दिन बुधवार को ग्राम मोखा में रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीया श्रीमती रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदीप साहू प्रदेश सचिव प्रदेश साहू संघ परिक्षेत्र साहू समाज कोर्रा एवं ग्रामीण साहू समाज मोखा के द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया एवं भव्य कलश यात्रा शोभा यात्रा निकाली गई माननीय लेखराम साहू जी अपने उद्बोधन में कहा कि माता कर्मा कृष्ण के परम भक्त थी भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति समाज कल्याण और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत थी जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है मां कर्मा की सच्ची भक्ति ने उसे अमर बना दिया मैं पूरे साहू समाज से निवेदन करता हूं कि अपने कर्मों में सुधार लाएं और नशाखोरी जुआ शराब गुटका जैसे गंदी चीज से दूर रहे ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूती एवं प्रेम भाव बनी रहे आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए तैयारी करवाया जा सकता है अंत में लेख राम साहू ने समस्त साहू समाज को मां कर्मा जयंती की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए विशिष्ट अतिथि रंजन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरुष के साथ-साथ माता और बहने भी कलश यात्रा में कर्मा जयंती की शोभा बनाए रखने में बहुमूल्य योगदान दिए निश्चित तौर पर साहू समाज एक विशाल समाज होने के साथ-साथ जागरूक एवं शिक्षित समाज है मैं मां कर्मा से प्रार्थना करती हूं कि साहू समाज की संपन्नता एवं परिवार और समाज में एकता बनाए रखें आरती एवं भोजन प्रसादी के बाद जय मां कर्मा के उद्घोष के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ







