धमतरी-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश शर्मा के बनने पर नगर निगम के भाजपा पार्षद गणों द्वारा उनके गृह निवास पहुंचकर स्वागत व सम्मान करते हुए आशा व्यक्त किए कि उनके द्वारा सार्वजनिक जीवन में सेवा के कार्यों को जिस सक्रियता समर्पण एवं निष्ठा के साथ मूर्त रूप प्रदान किया जाता है उसे एक नई गति मिलते हुए भाजपा के रीति-निति तथा सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए सहायक सिद्ध होगा।स्वागत तथा सम्मान करने वाले पार्षद गणों में अखिलेश सोनकर पिन्टू यादव कुलेश सोनी नंदू लोधी शैलेंद्र रजक भागवत साहू हिमानी साहू आशा लोधी भारती साहू शामिल हैं।






